सैनिकों के शौर्य सम्मान में कल भव्य तिरंगा शोभायात्रा
बनमनखी पुर्णिया बनमनखी में सैनिकों के शौर्य सम्मान में कल निकलेगी भव्य तिरंगा शोभायात्रा
बनमनखी पुर्णिया।। बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत कल स्टेशन चौक बनमनखी से भारत के वीर सैनिकों के शौर्य सम्मान में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली जाएगी।आज उनके निमित्त सभी संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बनमनखी के विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री कृष्ण कुमार ऋषि ने की। बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि बीते दिन पहलगांव आतंकी हमला होने के बाद पाकिस्तान के आतंकवादियों को आपरेशन सिंदूर के तहत् सैनिकों के द्वारा मुंहतोड़ करारा जवाब दिया गया था।

उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में कल बनमनखी रेलवे स्टेशन चौक से नगर भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर तक भव्य तिरंगा शोभायात्रा कल शाम:-04 बजें निकाली जाएगी।इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, बनमनखी भाजपा के विधानसभा संयोजक अजय सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप झा, बनमनखी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह,अवधेश साह, वकील मंडल,विश्व हिन्दू परिषद के शिवशंकर तिवारी,अशोक मुखिया, अशोक पौद्दार,ब्रजमोहन सिंह, संतोष चौधरी, महेश पौद्दार,संघ से नीरज भगत, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार, रंजीत गुप्ता, सुधीर यादव, गुड्डू चौधरी, सुरेन्द्र साह, जन कल्याण सेवा संघ के उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद साह आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-बिट्टू कुमार