सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप
आज के जमाने में संचार हर किसी के लिए आवश्यक है। और आज के जमाने में संचार का सबसे सुगम माध्यम सोशल मीडिया है
वरदान :वर्तमान में संचार के की माध्यम है। जैसे – अखबार, पत्रिका, रेडियो, टीवी एवं सोशल मीडिया। आज के समय में सोशल मीडिया संचार का सबसे बड़ा माध्यम है। लेकिन, सोशल मीडिया के माध्यम से संचार करने के लिए एक नेटवर्क की आवश्यकता होती है। जैसे फेसबुक पर आपके कितने दोस्त या फॉलोअर हैं। इंस्टा पर कितने फॉलोअर हैं।

ये सोशल मीडिया की हीं देन है कि आज पूरी दुनिया बहुत ही छोटी लगने लगी है। किसी भी चीज की जानकारी पलक झपकते मिल रही है। लोगों से जुड़ना आसान हो गया है। इससे हम बहुत कुछ सीखते भी हैं। एक क्लिक/टच पर कोई भी जानकारी मिल जाती है।

अभिशाप: इसकी वजह से कोई भी हजारों-लाखों नए दोस्त तो बना रहा है। लेकिन, अपनत्व खत्म हो रहा है। आज किसी व्यक्ति के पास समाज-परिवार तो छोड़ दीजिए खुद के लिए भी समय नहीं है। हमारे इतिहास के साथ भी तोड़-मरोड़ कर हमारे आगे पेश किया जा रहा है। यहां तक की आज के समय में ये एक बहुत बड़ा अपराध का माध्यम बन गया है। जिसे साइबर क्राइम कहते हैं। जिसके माध्यम से आज बहुत लोग अपना बहुत कुछ गंवा चुके हैं। कितने लोगों की तो जान तक चली है। इस सबकी वजह केवल और केवल सोशल मीडिया है। इसलिए आज के समय में सोशल मीडिया बहुत बड़ा अभिशाप बन गया है।
सोर्स- लिंक्डइन.कॉम
