Bringing Today's Stories and news to Your Screen

NewnessNews

स्वच्छ सर्वेक्षण 25–26 हेतु SHG की महिलाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।

बनमनखी (पूर्णिया) (बिट्टूकुमार)-गुरुवार को नगर परिषद बनमनखी सभागार कक्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण2025 -2026को ध्यान में रखते हुए SHG की महिलाओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य SHG की महिलाओं को जागरूक करना ।स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।साफ सफाई से न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है ।स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता के प्रति नागरिकों का धरना और सहभागिता, विशेष रूप से दृश्य स्वच्छ स्वच्छता के प्रति उनकी भागीदारी को लगातार दर्शाया है। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना है। सभी को कुडा फेंकने के लिए कुडे दान का उपयोग करना चाहिए। पेड़ लगाने से हवा स्वच्छ रहती है। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा ना फेंके। एकदिवसीय कार्यशाला हेतु SHG की महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित महिलाओं को अपने-अपने घरों,साथ ही शहरको साफ सुथरा ,सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के द्वारा स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने ,कचरा प्रबंधन के सही तरीके अपनाने एवं नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूक फैलाकर गीला एवं कूड़ा सूखा कचरा का प्रबंध करना ।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सिटी मैनेजर वैभव आनंद ,स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री आर्या, स्वच्छता सर्वेक्षण टीम अमित जी ,अंशुमन राजा कार्यालय मनोहर प्रसाद गुप्ता अनुदेशकसंजय कुमार पासवान, सीआरपी भवानी देवी, प्रीति कुमारी,रीना देवी एवं स्वच्छता साथी कुमकुम कुमारी, अनामिका कुमारी ,सीमा देवी, अंजू देवी ,समता देवी ,मेघा देवी आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *