स्वदेश फिल्म में काम कर चुकी यह अभिनेत्री, जाने अब क्या करती हैं ?

हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे स्टार है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर काफी शोहरत हासिल की है। उन्हीं में से एक है, इस फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान। जिन्होंने कई फिल्मों में काम कर खूब शोहरत हासिल की है। जहां आज के समय में उनके काफी चाहने वाले है। कई सालों से बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। वहीं शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली कई हीरोइने आज के समय में काफी मशहूर है। उन्हीं में से एक है, स्वदेश फिल्म की अभिनेत्री गायत्री जोशी।

जिन्होंने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
दरअसल, साल 2004 में फिल्म ‘स्वदेश’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान नज़र आए थे। वहीं इस फिल्म में उनके अपोजिट कास्ट की गई हीरोइन गायत्री जोशी थीं। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें सराहना मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘स्वदेस’ उनके करियर की एकमात्र फिल्म साबित हुई। जहां इस फिल्म में काम करने के बाद वो इस इंडस्ट्री से दूर हो गई।

बता दे कि इस फिल्म में नज़र आने के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई, लेकिन अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला उन्होंने बदल दिया। फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और शोबिज से इस कदर दूरी बनाई कि आज तक वो किसी भी और फिल्म में नजर नहीं आईं। गायत्री जोशी ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। इस तरह ‘स्वदेश’ उनकी पहली और आखिरी फिल्म बन गई।
Written by Pooja Singh …Edited by Sadhana bhushan…pic credit goes to Meta AI