स्वाति मालीवाल कूड़े का ट्रक लेकर पहुंची केजरीवाल के घर

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत की तैयारी के लिए जोरो – शोरो से लगी हुई है। वहीं पक्ष विपक्ष का वार – प्रहार भी लगातार जारी है। वहीं इस चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही दिख रहा है। अब इसी बीच स्वाति मालीवाल विकासपुरी में कुड़ा उठाने के बाद और स्वच्छता अभियान चलाने के बाद एक ट्रक में कूड़ा भरकर केजरीवाल के घर फेंकने के लिए निकल गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विकासपुरी से उठाया गया कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा। जिसमें अन्य औरते भी स्वाति मालीवाल का समर्थन कर रही है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना दिया है। विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा।
Written By: – Pooja Singh
Follow us on Instagram- @SadhanaSources