हादसे में पीड़ित परिवार को अल्लु अर्जुन देंगे 25 लाख

संध्या थिएटर हादसे में पीड़ित परिवार को अल्लु अर्जुन देंगे लाख का मुआवजा I
अल्लु अर्जुन ने कहा कि वो संध्या थिएटर अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे। तभी वहां भगदड़ मच गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ये ऐसा हादसा है जो बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। वो अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे। फिल्म चल ही रही थी कि भगदड़ मच गई। वो पूरी फिल्म देख भी नहीं पाए। तभी अल्लु के मैनेजर ने कहा कि यहां भीड़ बहुत है। यहां से हमें निकलना चाहिए।
अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 वर्तमान में हर किसी के दिल दिमाग पर छाई हुई है। लगभग सभी लोग पुष्पा 2 की चर्चा कर रहे हैं। वाह-वाही अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना लूट रहे हैं।

लेकिन इसी बीच चार दिसंबर को ऐसी घटना घटी, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।
चार दिसंबर को अल्लु अर्जुन हैदराबाद की संध्या थिएटर में अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे। इसी बीच लोगों में भगदड़ मच गई। जिसमें एक औरत की जान चली गई। और एक नौ साल का बच्च बेहोश हो गया था। थोड़ी देर बाद पुलिस आई, तब दोनों (औरत और बच्चा) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन औरत मृत पाई गई। इस बात से दुखी मृतक के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने ‘ईटाइम्स’ से हुए बातचीत में इस घटना के लिए अल्लु अर्जुन और उनकी टीम पर सारा दोष लगाया। उसके पति ने कहा कि अगर उनकी टीम बता कर आती तो ये घटना नहीं होती।

इसके बाद अल्लु अर्जुन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो कह रहे हैं कि वो पीड़ित परिवार से स्वयं जाकर मिलेंगे। इस दुख की घड़ी में वो परिवार के साथ खड़े हैं। फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संबंधित मामले पर अपनी संवेदनाओं को भी व्यक्त किया।
इस घटना पर कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस ने अल्लु अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अर्जुन ने मृतिका के परिवार से मॉंफी भी मांगी। और ₹25 लाख मदद करने की भी बात की।
अभिषेक ठाकुर – 9241474055