Bringing Today's Stories and news to Your Screen

GeneralNewnessNews

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम का आयोजन।।

बनमनखी( पुर्णिया) (बिट्टू कुमार)-बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद गढ़ में नववर्ष के अवसर पर दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके संतम़त सत्संग की शुरुआत की गई। दृतीय पाली संतसंग में जिसमें भागलपुर कुप्पाघाट से स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, सिकलीगढ़ धरहरा आश्रम से स्वामी अनमोल बाबा के प्रवचन, जय कुमार बाबा, विहिप के संत समपर्क प्रमुख विरेंद्र विमल जी सहित हजाऱो संतसंग प्रमेयों ने भाग लिया। स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग ही वास्तविक तीर्थ है, जहां मनुष्य के जीवन में सच्चा परिवर्तन संभव होता है। यहां प्राप्त ज्ञान व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं, शिक्षा से ही दूर होंगी सामाजिक बुराइयां पर भी चर्चाएं की।कि सच्चे सद्गुरु की समर्पण भाव से सेवा करने से ही मनुष्य का कल्याण और आत्मोद्धार संभव है। नारी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि साध्वी लड़की बहन ने नारी शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि नारी सशक्त होगी तो समाज स्वतः सशक्त होगा।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू परिषद के संयोजक सह विहिप ट्रस्टी शिव शंकर तिवारी ने कहा कि यह संतमत सत्संग सनातन समागम हिंदू नववर्ष पर आयोजन हर वर्ष किया जाता है। और उन्होंने बताया कि
हिंदू नववर्ष को भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बताया. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.इस मौके पर सुधीर यादव, नवीन कुमार, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार, दिनेश सर, निरज कुमार,मौल सिंह, मनोज चौधरी,शशि शेखर कुमार,प्रदीप यादव एवं हजारो सत्संग प्रेमियों संतमत सत्संग कार्यक्रम में भाग लिए।। चिकित्सा व्यवस्था अनुमडलिय अस्पताल के संजय झा,रिंकू कुमारी मुस्तेद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *