अक्टूबर में बना रहे घूमने का प्लान, तो इन जगहों पर जरूर जाएँ

सितंबर का महीना खत्म होने जा रहा और जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। अब ऐसे में घूमने के शौकीन ज्यादातर लोग मौसम ठंडा होने का इंतजार करते हैं। जहां अक्टूबर के महीने में सर्दियां भी दस्तक देने लगती हैं। जिससे मौसम थोड़ा ठंडा होने लगता है। जहां हल्की धूप और ठंड के बीच में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। यदि आप भी अक्टूबर के महीने में देश की कुछ शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे तो आपको हम इस आर्टिकल के माध्यम से घूमने की कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताने वाले है। जहां आप इन सर्दियों में घूमने का भरपूर आनंद ले सकते है। तो आइए जानते है इन जगहों के बारे में।
स्पीति घाटी

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों की सैर करने के लिए आप अक्टूबर में स्पीति वैली जा सकते हैं। स्पीति वैली को देश की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यहां साल में केवल 250 दिन ही धूप निकलती है। ऐसे में ठंडे रेगिस्तान, बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ और घुमावदार रास्तों का लुत्फ उठाने के लिए स्पीति घाटी का ट्रिप शानदार हो सकता है।
बीर बिलिंग

पैराग्लाइडिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए बीर बिलिंग जो की हिमाचल में है यहाँ का सफर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। खासकर अक्टूबर के महीने में यहां वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग भी एन्जॉय कर सकते हैं। बीर बिलिंग में आपको तिब्बती समुदाय की भी झलक देखने को मिल सकती है। वहीं आध्यात्मिक अध्ययन के लिए भी इस जगह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
ताजमहल

अक्टूबर के महीने में ताजमहल देखना एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं ताज के दीदार के अलावा आप यहां आगरा के किले, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और अकबर के मकबरे को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां घूम कर आप हमेशा के लिए एक यादगार पल संजो सकते है।
ऋषिकेश

उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश को भी आप अक्टूबर में एक्सप्लोर कर सकते है। ऋषिकेश में आप कई प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं। एडवेंचर लवर्स के लिए भी ऋषिकेश की सैर बेस्ट हो सकती है। यहां आप वाइटवॉटर राफ्टिंग से लेकर बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और गंगा नदी के किनारे कैपिंग ट्राई करके अपनी ट्रिप को अमेजिंग बना सकते हैं।
Written by Pooja singh