भारत की हार से डब्ल्यू.टी.सी की प्वाइंट टेबल में मचा कोहराम, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर
एडिलेड टेस्ट में भारत की 10 विकेट से हारा। जिससे डब्ल्यू.टी.सी की रेस का गणित बदल गया है।
एडिलेड टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद डब्ल्यू.टी.सी की प्वाइंट टेबल में उथल-पुथल मच गई है। इस हार के साथ भारत शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक चुका है, वहीं कंगारू टीम शीर्ष पर विद्यमान हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 10 विकेट से हराया। इस मैच के बाद डब्ल्यू.टी.सी फाइनल के समीकरण भी बदल गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार के बाद टीम इंडिया का अंक प्रतिशत घट कर 57.29 हो गया है। इस कारण टीम इंडिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है। भारत की हार से कीवी टीम भी 59.26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर छलांग लगा चुकी है। वहीं 70.71 अंक के साथ कंगारू शीर्ष पर विद्यमान हुए हैं। अगर अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हरा दिया तो अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर शीर्ष पर काबिज हो जाएगी। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हार गई। जिससे न्यूजीलैंड फाइनल में जगह नहीं बना सकी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड वर्तमान में चौथे-पांचवें स्थान पर काबिज हैं। वहीं श्रीलंका 50 अंक की प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है। श्रीलंका भी फाइनल में पहुंच सकती है। यदि श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 2.0 से हरा देता है। इसके बावजूद भी उसे बाकि मैचों के परिणाम का सामना करना पड़ेगा।
यदि भारत को शीर्ष पर पहुंचना है तो बाकि तीनों मैच जितने होंगे। भारत अब अधिकतम 146 अंक ही बना सकता है। और अंक प्रतिशत 64.03 से ऊपर नहीं जा सकता। वहीं ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में जाने की संभावना बहुत है। क्योंकि, अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं।
भारत का फाइनल में जाना बहुत मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराने के बावजूद भारत का फाइनल में जाना पक्का नहीं है। क्योंकि अगर दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हरा देती है। फिर पाकिस्तान को आने वाले टेस्ट सीरीज में 2.0 से हरा देती है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका अंक टेबल में भारत से आगे निकल जाएगा। ऐसे में अफ्रीका फाइनल में अपनी जगह बना लेगा। वहीं दूसरे स्थान के लिए भारत और ऑस्ट्रेलियाई मैच का निर्णय सर्वमान्य होगा।

अभिषेक ठाकुर – 9241471055