दिलीप झा बने पूर्णियां जिला के भाजपा प्रवक्ता।

बनमनखी (पूर्णिया) – पूर्णिया जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के निवर्तमान संयोजक, बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल के लगातार दो बार अध्यक्ष, काझी हृदयनगर पंचायत के दो बार पंचायत अध्यक्ष का दायित्व निभाने वाले कुशल संगठनकर्ता बनमनखी भाजपा के फायर ब्रांड नेता दिलीप झा को पूर्णिया जिला भाजपा प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। दिलीप झा पार्टी के निर्भीक, समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। दिलीप झा ने इस दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह एवं स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं बनमनखी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके जिला प्रवक्ता बनने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। उन्हें चारों ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। उन्हें बधाई देने वालों में बनमनखी विधानसभा संयोजक अजय सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बड़हरा कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू दास, बनमनखी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह, जानकीनगर मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा, जानकीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, योगेन्द्र मंडल, वीरेंद्र नारायण सिंह, अवधेश साह, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र साह, संजय मंडल, संतोष गुप्ता, मिथिलेश झा, सुबोध साह, लाल बिहारी यादव,नंदन विश्वकर्मा, सुनील ठाकुर, नरेंद्र झा,रमण महतो, घनश्याम ठाकुर, मिथिलेश झा,आदि प्रमुख हैं।
रिपोर्ट- बिट्टू कुमार