अभाविप बनमनखी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान वोट के लिए किया प्रेरित
बनमनखी (पुर्णिया)(बिट्टू कुमार) आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी पश्चिम इकाई द्वारा बनमनखी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप पूर्णिया पश्चिम के जिला संयोजक साजन कुमार व नगर मंत्री प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में की गई। मौक़े पर अभाविप के विभाग संयोजक नितिश निक्कू ने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों के लिए अपनी सरकार में अपनी बात रखने और अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों को चुनने का एक तरीका है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके वोट का कोई महत्व नहीं है, उन्हें शायद यह एहसास न हो कि निष्पक्ष और सटीक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, अभाविप के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक अक्सर उन लोगों से संपर्क करते हैं जो आमतौर पर वोट नहीं देते,, इस मौके पर अभाविप के पुर्व कार्यकर्ता रंजित गुप्ता व शशिशेखर कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को चुनावों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मतदान अभियान महत्वपूर्ण है। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह,रवि राठौर, चंदन मेहरा,निरज कुमार आनंद,ने कहा कि मतदान अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को हमारे लोकतंत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उनकी आवाज़ को सुनाना है।
