87 साल की उम्र में दिवंगत हुए निर्देशक ओर अभिनेता मनोज कुमार

बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा – 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 4 अप्रैल को बम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। देशभक्ति फिल्म के लिए वो निर्देशकों की पहली पसंद थें। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वो देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

1992 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उसके बाद फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड, दादा साहेब फालके अवॉर्ड 2015 में सम्मानित किया जा चुका है। उनकी फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर और एक्टर के लिए मिल चुका है पुरस्कार। पूरब और पश्चिम फिल्म का गाना भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं।

ये गाना आज भी देश भक्ति गीतों में बजाया जाता है और हर हिन्दुस्तानी बहुत ही शौक से इस गीत को गाता है। क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान में उनके अभिनय की तारीफ जमकर हुई, उसके अलावा उन्होंने हरियाली और रास्ता उसके बाद गुमनाम जैसी हिट फिल्में दी। एक वक्त में वो हिट फिल्मों के गारंटी माने जाते थे। सुबह शुक्रवार को उनके जाने की खबर से पूरा देश शोक की लहर में डूब गया।

तमाम सेलिब्रिटी उनके निधन की ख़बर को सुनकर शोक जता रहे हैं । जुहू में उनके आखिरी दर्शन के लिए जाने माने अभिनेता शामिल हुए, जिनके चेहरे पर दुख और शोक के भाव साफ जाहिर हो रहे थें। प्रेम चोपड़ा दिखे भावुक – कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया था ओर उनकी दोस्ती भी काफी गहरी थीं।

अभिषेक और अभिताभ बच्चन भी शामिल – उनके अंतिम यात्रा में बच्चन परिवार भी दिखा शोकाकुल।
पवन हंस श्मशान घाट पर शनिवार को उनका हुआ अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ।
साधना भूषण के द्वारा