प्रेग्नेंसी टूरिज्म
भारत का एक गाँव ऐसा भी जंहा विदेशों से आती हैं महिलाएं सिर्फ गर्भधारण के लिए

सुनने में कुछ अजीब ही लगता है प्रेग्नेंसी टूरिज्म ..चलिए आज आपको बताते हैं की क्या है ये प्रेग्नेंसी टूरिज्म और लोग इसके बारे में जानने के लिए क्यूँ उत्सुक हैं ..
और ये अपने देश भारत में चर्चा का विषय क्यूँ बना है ..आखिर क्यूँ लोग भारत के सिक्किम राज्य के विषय में जानकारी जुटा रहें हैं ..लेकिन उससे पहले कुछ और सामान्य लेकिन इस विषय पर चर्चा कर लें ..
जैसा की आप सब जानते है, एक ना एक दिन हर कोई शादी के पवित्र बंधन में बंधता है। वही शादी के बाद हर जोड़े का एक ही सपना होता की उसे एक अच्छी संतान सुख की प्राप्ति हो। जहां सभी माता-पिता चाहते है कि उनका जो भी संतान हो वो स्वस्थ, सुंदर, अच्छे रंग -रूप और कद -काठी का हो। अब इस बात को लेकर एक अजीबोगरीब विचार सामने आए हैं, की जी हाँ विदेशों से आती हैं महिलाएं सिर्फ गर्भ धारण के लिए … चलिए अब आपको पूरी बात बताते हैं ..विदेशों से महिलाएं सिर्फ गर्भ धारण के लिए आती हैं …आपको मेरी बात पर शायद यकीन न हो ..
जैसे कि प्रेग्नेंसी टूरिज्म के बारे में हम बात कर रहे थें .. अब आप भी सोच रहे होंगे की यह प्रेग्नेंसी टूरिज्म आखिर है क्या ? आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह विचार इंडिया के ही लद्दाख से संबंधित है। जहां की कुछ गांव विदेशी महिलाओं के बीच में बेहद मशहूर है। तो आइए जानते है क्या है यह प्रेग्नेंसी टूरिज्म और क्यों रखता यह लद्दाख से संबंधित?
प्रेग्नेंसी टूरिज्म का क्या सम्बंध है लद्दाख से
जैसा की हमने पहले ही कहा की हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जो भी संतान हो वो स्वस्थ,सुंदर और अच्छे रंग – रूप वाला है। अब ऐसी कुछ बात लद्दाख से संबंधित है। दरअसल, लद्दाख की राजधानी लेह से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित बियामा, डाह, हानू, गारकोन, दारचिक जैसे गांव ब्रोकपा समुदाय के लिए मशहूर हैं। यहाँ की आबादी करीब पांच हजार से ज्यादा की है। ब्रोकपा समुदाय खुद को विश्व के शुद्ध आर्यों के रूप में मानता है, जो उनके विशिष्ट आनुवंशिक गुणों और रूप-रंग की वजह है। जिस कारण यह लद्दाख की सभी गांव विदेशी महिलाओं के बीच में काफी मशहूर है।

ब्रोकोपा के लोग अन्य लोगो से है बेहद अलग
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ब्रोकोपा के लोगों की बनावट और विशेषताएं अन्य स्थानीय लोगों से बेहद डिफरेंट होती हैं। इनके काफी लंबे, गोरा रंग वाले, लंबे बाल, उठे हुए जबड़े और हल्की आंखें इन्हें इन्हे बेहद खूबसूरत बनाती हैं। कहा जाता है कि ये विशेषताएं सिकंदर महान की सेना के सैनिकों से आई हैं, जो इंडिया आने के बाद यहाँ बस गए थे।
वही प्रेग्नेंसी टूरिज्म मतलब यह कई विदेशी महिलाएं इन गांवों में आती हैं ताकि वे ब्रोकपा समुदाय के आनुवंशिक गुणों को अपनी होने वाली संतान में देख सके। हालांकि, इस बात को लेकर काफी अफवाह फैली है। जिसे लोग कल्पना की दृष्टि से देखते है। जहां अब तक इस दावे को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह सिर्फ एक अफवाह के रूप में बना हुआ है।
Written by pooja singh