रोनाल्डो ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालो की लगाई लम्बी कतार
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। जी हां! वह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर 1 बिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं। रोनाल्डो को इंस्टाग्राम पर करीब 638 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन, एक्स पर 113 मिलियन और यूट्यूब पर 60.5 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं। जो की आज के समय में सबके चहीते बनकर उभरे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर पहले से ही सबसे अधिक फॉलोअर्स के साथ फर्स्ट पायदान पर थे। वही उन्होंने जब से यूट्यूब पर अपना चैनल ‘यूआर क्रिस्टियानो’ ओपन किया है, तभी से उनके चाहने वालो में बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चैनल पर शुरुआती दिनों में कुल 12 वीडियो पोस्ट किए थे। जहां उनके छोटे-छोटे वीडियो पर भी लाखों में व्यूज मिले थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ‘यूआर क्रिस्टियानो’ चैनल ने एक सप्ताह से भी कम वक्त में 50 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल कर लिए थे, जो कथित तौर पर इस प्लेटफॉर्म का रिकॉर्ड बन चुका है। वही अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर उनके सौ करोड़ फॉलोवर्स बनने के बाद दुनिया के सबसे पहले व्यक्ति बनकर उभरे है, जिन्होंने इतने चाहने वालो का आंकड़ा पार किया है।

Writer – pooja singh
Nice 🙂