दिल्ली की हवा जहरीली

दिल्ली की हवा कैसी है। यहां लोगों को हवा की वजह से क्या परेशानी है। आइए हम जानते हैं।
दिल्ली की हवा आज के समय में बहुत ही जहरीली हो चुकी है। यहां लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। जबकि हवा प्रकृति ने हमें मुफ्त में दिया है। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि दिल्ली की हवा जहरीली हो गई।
दिल्ली की हवा जहरीली हुई। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं :-
-पराली जलाने से
-वाहनों से निकलने वाला विषैला धुआं
-निरंतर चल रहे निर्माण कार्यों से
-कारखानों से निकलने वाला रसायनिक धुआं
- परोसी राज्यों से भी प्रदूषण आता है
- शीत ऋतु में हवा का रुकावट
दिल्ली की हवा में PM2.5 और PM10 का स्तर बढ़त रहा है। जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। इससे आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

दिल्ली की हवा की शुद्धता बताने वाले AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में कई बार 300 से 400 के बीच स्तर दर्ज किया गया है।
दिल्ली में हवा की समस्या नई नहीं है। ये समस्या 90 के दशक से बनी हुई है।
1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली वासियों को ऑक्सीजन बार का सौगात दिया गया है। यह सुविधा केवल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उपलब्ध है। यहां ऑक्सीजन की कीमत ₹499 से शुरू होकर ₹1200 तक मिलती है। जहां लोग आधे से एक घंटे तक बैठ कर 80%-90% तक शुद्ध ऑक्सीजन ले सकते हैं। यहां ऑक्सीजन का कई फ्लेवर में भी मिलता है।
लेखक – अभिषेक ठाकुर , सोर्स – गूगल , न्यूज़ 18 . फोटो साभार गूगल , AI…