अंजान शख्स ने थिएटर में बेचा, जौहर से मिला ऑफर !

पिता का साया उठते ही छोड़ दी पढ़ाई। अंजान शख्स ने थिएटर में बेचा। अभी करण जौहर से मिला ऑफर!
वायरल गर्ल काजल बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म में नजर आनेवाली है।
वैशाली- विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले के हरिहर क्षेत्र के थिएटर में नाचने वाली एक बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म में नजर आनेवाली है। यहां तक की उस डांसर की जीवनी पर फिल्म बन रही है। जिसका निर्देशन करण जौहर अपने निर्देशन विकास बहल से करवाएंगे।

सोनपुर मेले में शोभा सम्राट नामक थिएटर में काजल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ईटीवी भारत से बातचीत में काजल ने खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिला है। जो काम काजल ने मजबूरी में शुरू किया था। वह आज एक शौक बन गया है। काजल के अनुसार करण जौहर के साथ विकास बहल नाम के डायरेक्टर हैं। बहल ने तीन-चार महीने पहले काजल को मुंबई बुलाकर फिल्म की बात की थी।

फिल्म काजल की जीवनी पर आधारित होगी। ये बताते हुए काजल फूले नहीं समा रही थी। उसने कहा कि फिल्म के विषय में कुछ बताने के लिए मना किया गया है।
उन्होंने ये भी बताया कि जब वो नौवीं कक्षा में थी तभी पिता गुजर गए। तब बिजनौर में सभी चाचा के घर पर रहते थे। लेकिन पिता की मौत के बाद चाचा ने घर से निकाल दिया। इसके बाद काजल अपनी मॉं-बहन और दो भाई को लेकर दिल्ली चली गई।
इसके बाद काजल ने दिल्ली में ही काम करना शुरू किया। लेकिन वहां पैसा बहुत कम मिल रहा था। साथ ही उसकी मॉं भी एक स्कूल में बच्चों का ख्याल रखने का काम कर रही थी। मॉं-बेटी की कमाई से भी घर चलाना मुश्किल हो रहा था। काजल ने बताया कि उसकी मॉं की तबीयत भी खराब रहती थी। काजल की छोटी बहन के पति ने उससे कहा कि वो काजल को शूटिंग का काम दिलवा देगा।
काजल ने बताया कि उसे शूटिंग और डांस का शौक बचपन से ही था। इसलिए वो अपने जीजा की बातों में आ गई। जिसने काजल को किसी अंजान के यहां छोड़ दिया। गाना-एलबम रिकार्डिंग के नाम पर वो शख्स काजल को वैशाली ले आया। उसने बताया कि पिछले तीन साल से सोनपुर के शोभा सम्राट थिएटर में नाच रही है।

काजल का कहना है कि मैं मजबूरी में यहां आई थी। लेकिन अब सबकुछ वायरल हो रहा है। मैं कुछ भी सोशल मीडिया पर डालती हूं तो वो वायरल हो जाता है।
उसने कहा कि एक साल पहले उसकी कमाई कम थी। लेकिन वायरल होने के बाद मालिक ने उसकी सैलरी बढ़ा दी। यहां तक कि मालिक काजल की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। अपनी गाड़ी में छोड़ने आते हैं। और जाते वक्त भी अपनी गाड़ी से लेकर जाते हैं।
काजल ने बताया कभी-कभी थियेटर छोड़ कर भागने का मन करता था। तबीयत खराब हो तब भी लोगों के लिए नाचना पड़ता था। लोग गंदे इशारे भी करते थे। लेकिन ऊपर वाले की कृपा से अब फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

काजल बात करते हुए बताती है कि फिल्म में काम करने का मेरा सपना पूरा होने वाला है। वह बताती है कि पहले वो किराए के मकान में रहती थी। लेकिन अब खुद का घर ले लिया है। उस घर में काजल, उसकी मॉं, छोटी बहन और दो भाई रहते हैं। उसका एक सपना ये भी है कि उसके दोनों भाई डॉक्टर और इंजिनियर बने।
काजल ने बताया कि उसके पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार हैं। जिनके साथ उसे काम करने की इच्छा भी है। साथ ही काजल ने कहा कि अगर बिहार में काम करने का मौका मिलेगा तो वो नीलकमल सिंह के साथ काम करना चाहेंगी।
सोर्स – ईटीवी भारत, साभार गूगल .

अभिषेक ठाकुर – 9241474055