मकर संक्रांति में किस दिन होगी बैंक की छुट्टी
अंग्रेजी साल के पहले महीने में मकर संक्रान्ति, लोहड़ी और अन्य पर्व पर बैंक की छुट्टी होती है। साल 2025 में इन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टी की सूची जारी की है।

भारतीय रिजर्व बैंक के वार्षिक छुट्टी पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में बैंक सुचारू रूप से चलेगी। जबकि, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं अन्य त्योहारों के लिए बैंक में छुट्टी होगी।

14 जनवरी को निम्न जगहों पर बैंक अवकाश होगा –
*अहमदाबाद
*बेंगलुरु
*चेन्नई
*भुवनेश्वर
*गुवाहाटी
*कानपुर
*लखनऊ
*हैदराबाद
*ईटानगर

लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे पर्व होने के बावजूद, दिल्ली-एनसीआर में 13 और 14 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे। क्योंकि, आरबीआई छुट्टी पंचांग के अनुसार इन इन जगहों पर छुट्टी नहीं दी गई है।
वही जनवरी में बैंक अवकाश सूची में 23 जनवरी भी शामिल है। इसके नेताजी सुभाष चंद्र बोस/वीर सुरेंद्र भाई का जन्म दिवस है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर भूवनेश्वर, अगरतला एवं कोलकाता में बैंक की छुट्टी रहेगी।
साभार: टाइम्स नाउ नवभारत
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
