लॉस एंजेलिस में लगी आग ने कई सितारों को किया घर से बेघर
हॉलीवुड इंडस्ट्री की वजह से लॉस एंजेलिस को पूरी दुनिया जानती है। 35 किलोमीटर और 3 लाख 21 हजार एकड़ में बसे इस शहर की कुल आबादी 38 लाख है। यह शहर पूरी दुनियां में मशहूर है। कई बड़े सेलिब्रिटी और मिलेनियर-बिलेनियर के आलीशान घर यही स्थित है। जहां लॉस एंजिल्स की तस्वीर पिछले एक हफ्ते से पूरी दुनिया देख रही है। जिसे देख हर कोई हैरान। जहां यह शहर करीब एक सप्ताह से आग की चपेट में है, जो बुझने का नाम तक नहीं ले रही है।

आग की चपेट में कई डॉलर का नुकसान
वहीं बड़े-बड़े सितारे इसी आग की वजह से बेघर हो गए। हजारों आशियाने जलकर राख हो गए है। सिर्फ सात दिनों की इस आग ने लगभग 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर को स्वाहा कर दिया है। जहां 7 जनवरी से लॉस एंजलिस अब तक सुलग रहा है।

कैसे हुई इस आग की शुरुआत?
7 जनवरी की दोपहर लॉस एंजलिस में इस आग की शुरुआत एक बीच किनारे बने आलीशान घरों से हुई। मैलिबू के करीब पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके में बीच किनारे तमाम आलीशान घर बने थे। दोपहर का समय था और हवाएं अपनी अलग रफ्तार में थी, लगभग 50 से 60 मील प्रति घंटा।

खबरों की मानें तो बिजली के गिरने की कोई घटना भी नहीं हुई थी। लॉस एंजलिस में आग लगने की सबसे बड़ी वजहों में से हमेशा एक अहम वजह लाइटनिंग को ही मानी जाती है, लेकिन 7 जनवरी को कोई लाइटनिंग नहीं हुई थी। बल्कि इस आग की शुरुआत एक घर से हुई, जो ठीक बीच के सामने था। इसके बाद देखते ही देखते उस बीच के किनारे जितने भी घर थे। एक एक कर जल उठे। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना नामुमकिन हो चुका था, जो अभी तक बुझने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि, आग पर काबू पाने में लगातार प्रयास जारी है।

कई लोगों की इस आग में हो गई मौत
वहीं इस भयावह आग की चपेट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है और 13 लोग गुमशुदा है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हालात को युद्ध जैसा नजारा बताया है। राहत कार्यों में कनाडा और मैक्सिको ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है। आग ज्यादा फैल रही है। वहीं बचाव कार्यों में तेजी तो आई है, लेकिन यह मुश्किल भी होते जा रहे हैं।

Written By: – Pooja Singh
Follow us on Instagram- @SadhanaSources