इमाम का बेटा बना सनातनी, मुस्तफा से बना मारुति नंदन
खंडवा जिले में एक मुस्लिम युवक ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। उसका नाम मुस्तफा है और धर्म बदलने के बाद उसने अपना नाम मारुति नंदन रखा। उसने बताया कि वह हमेशा से बजरंगबली के वीरता के किस्से सुनते आ रहा है। इसलिए, उसने अपना यह नाम रखा।

बताया जा रहा है कि मुस्तफा ने महादेवगढ़ मंदिर में 10 विधि संस्कार से पंडित अश्विन खेती और महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल के संरक्षण में अपना मुंडन कराया। इसके बाद उसे गंगाजल और नर्मदा जल से नहाया गया। फिर उसने भगवा वस्त्र धारण कर बजरंगबली और शिवजी की आरती और स्तुति की। मुस्तफा चिश्ती के पिता भामगढ़़ मस्जिद में वर्षों तक इमाम के पद पर कार्य किया है।

महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि 10 दिन पहले फिरोज नामक युवक ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया था। 14 जनवरी को इमरान नामक युवक ने सनातन धर्म अपनाया। फिर शनिवार को मुस्तफा ना सनातन धर्म अपनाया।
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
