लेफ्ट और लिबरल लोगों से है हिंदुओं को खतरा: हेमंत विश्व शर्मा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने लोकसभा में राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उंगली उठाई। और कहा हिंदुओं को मुस्लिम ईसाई से नहीं बल्कि लेफ्ट और लिबरल लोगों से खतरा है।विश्वा शर्मा ने लोगों से कहा कुछ लोगों का भाषण ऐसा होता है। जैसे वह समझते हैं कि जब से संविधान लागू हुआ तभी से भारत की शुरुआत हुई। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत एक सभ्यता है जो 5000 साल पुरानी है। औरंगजेब ने यह फोन किया था कि हिंदू धर्म को खत्म कर देगा। लेकिन वह खुद खत्म हो गया। इसी प्रकार अगर राहुल गांधी और ममता बनर्जी सोचते हैं कि हिंदू धर्म खत्म हो जाएगा तो मैं कहूंगा आपको खत्म होंगे लेकिन हिंदू धर्म खत्म नहीं होगा।

मुस्लिम-ईसाइयों से नहीं है हिंदुओं को खतरा
धीरे-धीरे लेफ्ट और लिबरल लोगों ने स्टेज पर अपना कब्जा जमाना शुरू किया। फिर ऐसे ही लोगों को पद्मश्री दिया जाता है। जो हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं। 2014 तक लगता था कि अब देश की स्थिति नहीं सुधरेगी। स्कैम-पे-स्कैम होते गए। कई बार हिंदुओं को कटघरे में उतारा गया। और बोला गया कि हिंदू की जगह सेक्युलर बोलो। तब के देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश की सम्पत्ति पर पहले अल्पसंख्यकों का अधिकार है। लेकिन यदा यदा हि मोदी हमारे प्रधानमंत्री बने। मेरा मानना है कि हिंदुओं को इसाइयों और मुसलमानों से खतरा नहीं है। बल्कि हमारे अपने समाज से खतरा है।

लेफ्ट-लिबरल लोगों से है हिंदुओं को खतरा
विश्व शर्मा ने कहा कि मैं मानता हूं कि हिंदुओं को खतरा लेफ्ट-लिबरल लोगों से है। बंगाल की हालत आज ऐसी इसलिए है। क्योंकि, यहां हिंदुओं को कमजोर किया गया। ममता बनर्जी को भले ही यह विरासत में मिला। लेकिन यह करतूत लेफ्ट और लिबरल लोगों की है। आज इस विरासत का उपचार उन्हें मिल रहा है। इसलिए उनसे मेरी संवेदनाएं जुड़ी है। आप लोगों ने हिंदुओं को गोमांस भी खाना सिखा दिया। जब तक भारत में हिंदू सुरक्षित है। तब तक अन्य धर्म भी सुरक्षित है।

ममता बनर्जी को सुनाई खड़ी-खोटी
आज टीएमसी का जो वोट बैंक है। उसमें मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। जिनको पता है कि किसे वोट देना है। वो जाकर वोट तो देते हैं। साथ ही वैसे व्यक्ति का भी वोट दे देते हैं। जो मर गया हो।
हमारे देश-धर्म का संरक्षण कौन करेगा। मैं जानता हूं। लेकिन हमारे आगे का रास्ता संकीर्ण हो गया। आयकर बढ़ गया। नई पेंशन स्कीम नहीं आई। इसलिए वोट नहीं देना है। आज हमारे हिंदू भाइयों को कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस मिलकर एक साथ रहना है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसी मुस्लिम ने हमारे इतिहास को नहीं बदला। बल्कि रोमिला थापर ने जेएनयू में बैठकर हमारे इतिहास के साथ खिलवाड़ किया। ये कोई मुस्लिम नहीं बल्कि हिन्दू है। इसीलिए मैं कहता हूं कि हमें एक होना चाहिए। अगर हम एक हो गए तो कोई ममता बनर्जी हमारे सामने खड़ी नहीं हो पाएगी।

यूसीसी की है उम्मीद: विश्व शर्मा
मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब ऐसा लग रहा है। जैसे वक्फ बोर्ड खत्म होने वाला है। ट्रिपल तलाक भी खत्म हो गया। और अब जल्द ही यूसीसी आने की संभावना है।
साभार: आज तक
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
