भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया बनमनखी के प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बनाए गए

बनमनखी (पूर्णिया)- बनमनखी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया को बनमनखी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संतोष चौरसिया की प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बनाए जाने पर बनमनखी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। संतोष चौरसिया के 20 सूत्री अध्यक्ष मनोनयन की खबर मिलते हीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार पटना के संकल्प संख्या 384 दिनांक 18.11.16 में निहित प्रावधान के आलोक में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अधिसूचना संख्या 659 दिनांक 08.04.2025 के प्रभाव से संतोष चौरसिया को नामित किया गया है, जिसमें अध्यक्ष के रूप में संतोष चौरसिया, रामनगर फरसही पंचायत अंतर्गत हरपट्टी निवासी, शैलेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, काझी के नवनीत सिंह को सदस्य, मधुबन जानकी नगर के गुंजन शर्मा को सदस्य, बेलथारी जानकी नगर के राजेश रंजन यादव को सदस्य, बर्मन की कई निवासी दिलीप झा को सदस्य, बिशनपुर दत्त पंचायत डरकर धारा निवासी गोवर्धन ऋषि को सदस्य, बनमनखी के बहरो निवासी प्रीति झा को सदस्य, धीमान निवासी सुनील पासवान को सदस्य, जीवाश्म निवासी चंद्रकांत दास को सदस्य, कचहरी बलुवा निवासी विनय कुमार विपिन को सदस्य, काझी हृदय नगर निवासी नीरज कुमार को सदस्य, सरसी मझुआ निवासी ओमप्रकाश गुप्ता को सदस्य, महाराजगंज पंचायत निवासी सविता देवी को सदस्य, का छड़ी बलवा निवासी विजय कुमार मुरमू को सदस्य, मनोनीत किया गया है।
रिपोर्ट- बिट्टूकुमार