गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, सनकी लड़के ने Amazon-Flipkart के जरिए ऐसा बदला ले लिया | Kolkata

अपने एक्स से बदला लेने के लिए कितने तरीके हो सकते हैं? फिल्मों की कहानियों पर जाए तो प्यार में धोखा खाने के बाद लड़का इंतकाम में अफसर बनकर लौटता है या फिर बड़ा बिजनेस बन बनकर पूर्व प्रेमिका के नए प्रेमी को बर्बाद करने की कोशिशें करता है, हालांकि यह फिल्मी कहानियां पुरानी बातें हो गई। पश्चिम बंगाल के एक लड़के ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए नया तरीका इजाद किया है।

इस काम के लिए उसने लड़की के शौक को ही हथियार बना लिया। इंतजाम में पागल लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया की लड़की के लिए उसका शौक जीवन भर का ट्रॉमा बन गया। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है, यह कहानी पश्चिम बंगाल की 24 साल की एक बैंक अधिकारी लड़की की है, वह एक लड़के के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में थी नवंबर 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

ब्रेकअप के बाद शॉपिंग की शौकीन उसे लड़की के घर पर Amazon और Flipkart के इतने अनचाहे पार्सल आए कि उसका जीना मुहाल हो गया। 4 महीने में तकरीबन 300 अनचाहे पार्सल उसके पते पर आए, दिक्कत या थी कि उसने ये चीजें कभी ऑर्डर नहीं की थी। इनमें ज्यादातर महंगे गैजेट होते थे या बहुत महंगे कपड़े, सब के सब कैश ऑन डिलीवरी। लड़की इन पार्सल्स को लेने से मना करती रही लेकिन ऑर्डर इतनी ज्यादा बार किए गए थे कि Amazon और Flipkart वाले भी परेशान हो गए।

परेशान होकर लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इसके पीछे 25 साल के लड़के सुमन सिकंदर की साजिश है। वह लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड था लड़की से बदला लेने के लिए उसने यह हरकत की थी। कोलकाता पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि मामले में सुमन सिकंदर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह कोलकाता की रहने वाली पीड़िता को कथित तौर पर परेशान करता था, वह उसके पते पर महंगे कैश ऑन डिलीवरी पार्सल्स भेजता था जिस महिला त्रस्त हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने मार्च 2025 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पास लगातार अनचाहे पार्सल्स आ रहे हैं जिससे उसने कभी नहीं मंगाया था, उसके बाद एक एफआईआर दर्ज की गई और चांस शुरू की गई। जांच में पुलिस को पता चला की ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले शख्स नदिया का रहने वाला सिकंदर था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सिकंदर ने जो खुलासा किया वह सुनकर पुलिस वाले अचंभित रह गए। सूत्रों के अनुसार सिकंदर ने पुलिस को बताया था की शिकायत करने वाली लड़की उसकी पूर्व प्रेमिका थी उसे ऑनलाइन शॉपिंग का पागलपन था, वह अक्सर ऐसे गिफ्ट मांगती थी जो वह खरीद नहीं सकता था। आरोपी ने कहा कि ऐसी डिमांड पूरी न कर पाने की वजह से ही उनका ब्रेकअप हुआ था वो इसका बदला लेना चाहता था, इसके लिए उसने यह तरकीब निकली थी और उसके पते पर इतने पार्सल ऑर्डर कर दिए कि वह इससे तंग आ गई।
साभार: द लल्लनटॉप
रजत रंजन के द्वारा

Follow me on Instagram- @therajatranjan
Follow us on Instagram- @SadhanaSources