विधायक एवं डी एस पी ने किया स्वास्तिक स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड का उद्घाटन
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
फोटो साभार: बिट्टू कुमार
बनमनखी ( पूर्णिया) – बनमनखी बस स्टैंड एन एच 107 पर स्वास्तिक स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधानसभा सचेतक माननीय कृष्ण कुमार ऋषि एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने विधिवत नारियल फोड़ कर फीता काटा गया।

इस अवसर पर पहुंचे प्रखंड बी सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, विहिप नेता सह समाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, छात्र नेता शशि शेखर कुमार सहित सभी गणमान्य का स्वास्तिक स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड के प्रोपराइटर नवीन कुमार ने पुष्प के गुच्छे एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विहिप प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, संतोष झा, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार, अभिषेक सिंह, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, संघ के नगर कार्यवाह नीरज कुमार, नितेश जायसवाल, अर्जुन साह, प्रदीप साह आदि।
