पुणे में लोहे का पुराना पुल ढहने से हुआ बड़ा हादसा
रिपोर्ट: पूजा सिंह
साभार: एबीपी न्यूज़
फोटो साभार: गूगल

महाराष्ट्र के पुणे में लोहे का पुराना पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के मावल तालुका के कुंडमला (इंदुरी) क्षेत्र में रविवार यानी 15 जून को इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल ढह गया। हादसे के समय पुल पर 100 से अधिक पर्यटक मौजूद थे।

बता दें कि दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 51 घायल बताए जा रहे हैं। वहीं राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF, CRPF, PMRDA के अग्निशमन दल और अन्य संगठन भी तत्परता दिखा रहे हैं।



घायलों को पास के चार निजी अस्पतालों (पवना अस्पताल, मायमर हॉस्पिटल, अथर्व हॉस्पिटल, युनिक हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। पुल का एक हिस्सा नदी से बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन अब भी कई बाइकें पुल पर अटकी हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ढहे हुए पुल की उम्र लगभग 30 साल थी और यह दो गांवों को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग था। अब यह पुल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और जांच जारी है।