अगर आपके घर में बच्चा मोमोज खाने का है शौकीन तो हो जाएँ सावधान
यहाँ उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आए हैरान-कर देने वाला मामला
उत्तर प्रदेश: मोमो के लालच में नाबालिग ने दे दिए घर के करीब ₹85 लाख के गहने ।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंका देने वाला और ध्यान खींचने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग छात्र ने ‘मोमो खाने’ के लालच में अपने ही घर से करीब ₹85 लाख मूल्य के सोने और चांदी के गहने थर्ड-पार्टी लोगों को दे दिए।
यह घटना रामपुर कर्खाना पुलिस थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गाँव में घटित हुई, जहाँ 7वीं कक्षा का एक छात्र मोमो खाने का शौक़ इतना ज़्यादा बढ़ गया कि उसने घर की अलमारी से जेवरात चोरी कर उन्हें सड़क किनारे मोमो बेचने वाले युवकों को दे दिए।
बच्चे के पिता विमलेश मिश्रा, जो स्वयं वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि तीन युवकों ने पहले अपने मोमो स्टॉल पर बच्चे को दोस्ती और मोमो खिलाने का लालच देकर उसके भरोसे को जीता। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बच्चे से कहा कि अगर वह घर से गहने लाए तो उसे मोमो मुफ्त में खिलाएंगे।
जब परिवार ने अचानक अलमारी खोली, तो सभी कीमती गहने गायब पाए गए। सवाल करने पर बच्चे ने बताया कि उसने इन्हें मोमो के बदले ग़लत तरीके से दे दिए हैं। यह सुनकर परिवार के सदसय पुलिस स्टेशन रामपुर कर्खाना थाना में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अब भी फरार है। साथ ही कुछ गहने पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद भी किए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशोर के मोमो की लत का फायदा उठाकर उसकी मासूमियत का दुरुपयोग किया, और उसे लगातार मोमो खिलाकर उसके भरोसे को बढ़ाया। बच्चों से संबंधित इस तरह की ठगी और धोखाधड़ी की घटनाएं अब तक दुर्लभ लेकिन चिंताजनक हैं।
यह मामला न सिर्फ एक अनोखी ठगी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे नाबालिग बच्चों को छोटी-छोटी आदतों और लालच के जरिये बड़े आर्थिक नुकसान में फँसाया जा सकता है। पुलिस अभी पूरी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये घटना आपके साथ भी हो सकती है इसलिए अपने बच्चो का ख्याल रखे कैसे
लोग-बाग से सम्बन्ध है ।
