Bringing Today's Stories and news to Your Screen

NewsPolitics

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

बनमनखी(पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)-बनमनखी आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बनमनखी द्वारा भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि पंडित जी का मानना था समाज का विकास अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही मापा जाना चाहिए।
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, ‘अंत्योदय’ व ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता परम श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा
राष्ट्रनिर्माण को मानव केंद्रित दृष्टि देने वाले उनके विचार- समता, स्वावलंबन और सांस्कृतिक चेतना- आज भी नीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,राजु बहरदार ,महेश पौदार अभिरंजन ठाकुर ,ब्रज मोहन सिंह , अशोक मुखिया, सुरज कुमार सिंह ‘ नुनुलाल पासवान, राजा कुमार
आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *