बनमनखी मे खुला एयरटेल पेमेंट बैंक
बनमनखी (बिट्टूकुमार):- बनमनखी मुख्य बाजार स्थित नेहरू चौक के समीप बुधवार को एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन सीता काटकर किया गया मौके पर मौके पर स्टेट हेड पंकज शर्मा जोनल मैनेजर श्याम सिंह जोनल टेरिटरी मैनेजर मनीष कुमार एवं दीपक कुमार चौरसिया मौजूद थे उद्घाटन के बाद जोनल मैनेजर श्याम सिंह ने कहा कि बैंक से रिलेटेड सभी वर्क यहां से किया जाएगा जिसमें सेविंग अकाउंट करंट अकाउंट इंश्योरेंस हेल्थ मोटर सम्मिट कार्य संपादित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में कुल 130 केंद्र संचालित हैं उन्होंने बताया कि बनमनखी में यह केंद्र खुल जाने से यहां के लोगों को काफी फायदा होगा खासकर छात्र-छात्राओं मनरेगा मजदूरों आदि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अकाउंट सिडिंग की आवश्यकता होती है ऐसे ग्राहक यहां से सारी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं साथ हीं ग्राहकों को बैंकों में जाकर कतार में खड़े होने की समस्या से हद तक निजात मिलेगा यहां ग्राहक कम समय में बेहतर सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे मौके पर केंद्र संचालक दीपक कुमार चौरसिया समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे ।
