bihar ke Patna sahit kai jagah barish ne dhaya kahar
बिहार में बारिश का कहर: पटना समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावितआज राजधानी Patna में तेज बारिश ने अपना कहर बरपाया।
मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।पटना के अलावा Nawada और Sitamarhi में भी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में घंटों तक बारिश होती रही, जिससे बाजारों और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
लोग जहां थे वहीं रुकने को मजबूर हो गए क्योंकि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी।पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने पूरे माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है। 29 अप्रैल को हुई भारी बारिश और तेज आंधी ने कई स्थानों पर पेड़ों को उखाड़ दिया था।

इसके कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई और कई इलाकों में आवागमन बाधित रहा।बारिश का असर शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। कई बारातें समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे समारोहों में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
मौसम विभाग द्वारा लगातार बदलते मौसम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
