जानकीनगर: पत्नी ने दो प्रेमी के संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश. प्रेमी संग पति की हत्या l
जानकीनगर: पत्नी ने दो प्रेमी संग मिलकर रची हत्या थी पति की हत्या की साजिश. प्रेमी संग पति की हत्या
पत्नी ने अपने दो प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की हत्या की गहरी साजिश रचकर पति की हत्या करने का पुलिस ने खुलासा किया है. मंगलवार की दोपहर बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम ने मीडिया को संबोधित करते हुए पिछले पांच मई को आवेदिका गणिता देवी पति मृतक 40 वर्षीय गजेन्द्र मंडल वार्ड नंबर -04 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके पति घर से निकले हैं और वह घर नहीं पहुंचे हैं. मृतक की पत्नी गणिता देवी के लिखित आवेदन पर जानकीनगर थाना कांड संख्या -144/26 दिनांक -5/5/26 धारा-137 (2) भा. न्या.सं. दर्ज किया गया. दिनांक – 7 मई को वरूणेश्वर वितरणी नहर के पश्चिमी बांध पर रमजानी- दिबरा बाजार के बीच में झाड़ी में आवेदिका के पति का शव बरामद किया गया. हत्याकांड के अनुसंधान में पाया गया कि मृतक की पत्नी गणिता देवी का मृतक के दोस्त रंजीत कुमार राय पिता तिलेश्वर राय ग्राम रहरिया थाना भरगामा जिला अररिया एवं सुमन कुमार पिता अरूण मंडल ग्राम रमजानी थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया के साथ प्रेम-प्रसंग था. मृतक दूसरे राज्य में कार्य करने के दौरान घर बनाने हेतु पैसा भेजे थे.जिनकों तीनों अभियुक्त ने मिलकर खच कर दिया था.जिसकों लेकर भी मृतक का पत्नी से विवाद हुआ था. दो मई मृतक गजेन्द्र मंडल को अपने पत्नी पर शक हुआ तो वह अपनी पत्नी को उक्त रात में मारपीट किया.जो गणिता देवी के प्रेमियों को नागवार गुजरा. प्रेमिका की पिटाई के बाद दोनों प्रेमी क्रमशः रंजीत राय एवं सुमन कुमार मृतक को खिला-पिलाकर वरूणेश्वर वितरणी नहर पर ले गये.उसके बाद पत्नी गणिता देवी,रंजीत राय एवं सुमन कुमार तीनों ने मिलकर मृतक गजेन्द्र मंडल की हत्या कर झाड़ी में छुपा दिया. पुलिस को गुमराह के उद्देश्य से मृतक की पत्नी गणिता देवी के द्वारा थाना में अपने पति को लापता होने का आवेदन दिया.पुलिस ने हत्याकांड शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.तथा तीन मोबाईल एवं एक बाईक बरामद किया गया.इस टीम में जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी, पुलिस अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी प्र.पुलिस अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार शामिल थे.l
रिपोर्ट-बिट्टू कुमार
