Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Sports

English premier of the league Bruno frandish player of the seasone

ब्रूनो फर्नांडिस बने EPL प्लेयर ऑफ द सीजन..इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में इस सीजन मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार मिड फील्डर Bruno Fernandes ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “प्लेयर ऑफ द सीजन” का खिताब अपने नाम किया।

पूरे सीजन में ब्रूनो ने अपनी बेहतरीन कप्तानी, गोल और असिस्ट से टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई।

ब्रूनो फर्नांडिस 2010-11 के बाद यह सम्मान पाने वाले मैनचेस्टर यूनाइटेड के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इस दौड़ में आर्सेनल के डेविड राया और डेक्लान राइस, मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड सहित कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

इस सीजन ब्रूनो ने 20 असिस्ट दर्ज किए, जो EPL इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड माना जा रहा है। इस सूची में उनका नाम दिग्गज खिलाड़ियों थिएरी हेनरी और केविन डी ब्रूने के साथ जुड़ गया है।

सबसे ज्यादा असिस्ट (2025-26)ब्रूनो फर्नांडिस (मैनचेस्टर यूनाइटेड) – 19रायन चेर्की (मैनचेस्टर सिटी) – 10जारोड बोवेन (वेस्ट हैम) – 9फुटबॉल जगत में ब्रूनो की इस उपलब्धि को बड़ी सफलता माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं और उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *