हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, आन, बान और शान से लहराएगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, आन, बान और शान से लहराएगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
बनमनखी —(बिट्टू कुमार) नगर परिषद बनमनखी के द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में दिनांक 9 अगस्त2026 से 17 अगस्त 2026तक वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर तथा उसकी भावना को समर्पित हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान संचालित करने की घोषणा है। उक्त निर्देश के आलोक में नगर निकाय क्षेत्रों में हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान के लिए उपयुक्त आयोजनों के साथ-साथ जन- भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
उक्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 13/ 8 /26 रोज गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय शिक्षा नगर में एक हर घर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला । तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगर वासियों में देशभक्ति की भावना मजबूत करने और प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज सामान पूर्वक फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों के देशभक्ति तारों से नगर क्षेत्र राष्ट्रीय भक्ति के रंग में रंग गया। रैली में प्राथमिक विद्यालय शिक्षा नगर के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। रैली में नगर परिषद बनमनखी के सभापति श्रीमती संजना देवी, उपसभापति श्रीमती प्रमिला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री आर्या ने रैली में भाग लिया। सभापति संजना देवी ने कहा यह अभियान स्वतंत्रता दिवस का एक हिस्सा है इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना है। तिरंगा हमारे देश की शान, एकता और अखंडता का प्रतीक है ।श्री आदित्य कुमार ने कहा हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक एक देशव्यापी अभियान है। यह अभियान देश के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाता है।
सभापति ने कहा कि बंदे मातरम का यह 150वां वर्ष है ,जिसे गा कर हमारी देश के वीर स्वतंत्रता सेनानी सपूतों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और उन यादों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश सर्वोपरि है और राष्ट्रीय हित में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इसी क्रम में राष्ट्रीय ध्वज एवं वंदे भारत विषयक पर प्राथमिक विद्यालय शिक्षा नगर एवं पन्नालाल कन्ना मध्य विद्यालय में तिरंगा रंगोली एवं पेंटिंग आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में FSMC के सदस्य अंशुमान जी नगर परिषद कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा ,संजय कुमार पासवान ,संतोष बाल्मीकि, राजीव कुमार ,स्वच्छता साथी कुमकुम कुमारी, अनामिका कुमारी, अंजू कुमारी, समता कुमारी ,सीमा ,मेघा एवं अमित कुमार ने भाग लिया।
