अभिनेता खेसारी लाल यादव का इस अभिनेत्री संग जुड़ा नाम
Written by Pooja Singh
Edited by Sadhana Bhushan
News Source- abp
भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी आवाज के साथ-साथ अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा खेसारी लाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।

अभिनेता खेसारी लाल यादव का शादीशुदा होने के बावजूद कई एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने हमेशा ही अपने अफेयर की खबरों को खारिज किया है। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि वह बिग बॉस फेमस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

यह अभिनेत्री हैं आकांक्षा पुरी जो भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ भी कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस बीच दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हुईं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया जो कयासों का बाजार गर्म करने के लिए काफी था। अब आकांक्षा पूरी ने खेसारी लाल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है।

आकांक्षा पुरी ने एक बातचीत में कहा कि, खेसारी लाल मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं। वह मेरे दिल के करीब हैं और हमेशा रहेंगे। किसी के भी फैंस कुछ भी बोले, मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं दूसरे आर्टिस्ट का सम्मान करती हूं। आकांक्षा पूरी का कहना है कि काम से पहले भी उनका खेसारी लाल संग एक रिश्ता था।