Bringing Today's Stories and news to Your Screen

EntertainmentTOP STORIES

असम की आवाज़ कहने वाले ज़ुबिन गर्ग ने दुनिया को कहा अलविदा

जुबिन गर्ग के निधन पर विशेष लेखअसम के मशहूर गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग के असमय निधन की खबर ने पूरे संगीत जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे शोक में डूबो दिया है। 52 वर्षीय जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें तुरंत समुद्र से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।जुबिन गर्ग सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व भारत की आवाज़ थे। उन्हें “असम की आवाज़” भी कहा जाता था। उन्होंने अपनी सुरीली और अनोखी गायकी से बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई। उनके सुपरहिट गानों में “या अली” (गैंगस्टर) और “दिल तू ही बता” (क्रिश 3) जैसे गाने शामिल हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।संगीत के प्रति उनकी गहरी समझ और समर्पण ने उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना दिया। असम और नॉर्थ ईस्ट के फेस्टिवल्स में उनकी मौजूदगी से कार्यक्रमों की रौनक बढ़ जाती थी। जुबिन गर्ग ने न सिर्फ गायक के रूप में बल्कि एक सांस्कृतिक दूत के तौर पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का सैलाब उमड़ पड़ा है। असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी विदाई दे रहे हैं। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर आम लोग तक, सभी उनकी इस असामयिक विदाई से गहरे दुखी हैं।जुबिन गर्ग का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सुरों से जो पहचान बनाई, वह हमेशा याद रखी जाएगी। उनकी आवाज़ और गाने पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *