अहमदाबाद से बड़ी खबर, एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश
रिपोर्ट: पूजा सिंह
साभार: एबीपी न्यूज़
फोटो साभार: गूगल
गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां बॉन्ड्री से टकराकर एयर इंडिया का पैसेंजर विमान AI 171 क्रैश हो गया है। इसमें 242 सवार थे, इनमें 10 क्रू मेंबर्स हैं। विमान में दो बच्चे भी सवार थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। दावा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी सवार थे।

वहीं इस हादसे में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें विमान धू-धू कर जल रहा है। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। विमान का व्हिल देखा जा सकता है। विंग के दमकल की गाड़ियां खड़ी है और आग बुझाया जा रहा है। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है।


यह विमान सिविल अस्पताल पर क्रैश हुआ। इसमें 15 डॉक्टर्स भी घायल हुए हैं। फिलहाल अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को स्थगित किया गया है।