हिंदी सिनेमा जगत से बड़ी खबर, इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: नव भारत टाइम्स
फोटो साभार: गूगल

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। उनकी मौत के बाद फैंस सहित सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उनके भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात को नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने आखिरी सांस ली। वो अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। 24 मई, शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने बाद में टीवी के साथ ही हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। वहीं उनके जाने के बाद फिल्म जगत में शोक का लहर छाया हुआ है।