बिहार बोर्ड 10वीं में आठवा स्थान प्राप्त करने पर विहिप ने किया दिशाश्री को सम्मानित

बनमनखी (बिट्टू कुमार )-बनमनखी नगर परिषद के शिक्षा नगर की बेटी दिशा श्री पिता दुष्यंत कुमार झा जी को विहिप के शिष्ट मंडल के द्वारा भगवा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। दिशा श्री बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा में 482 अंक लाकर बिहार में आठवा स्थान प्राप्त किया। पूर्णिया जिला सहित बनमनखी का नाम रोशन किया। दिशा श्री आगे चलकर डॉक्टर में न्यूरो सर्जन बनना चाहती है। विहिप के द्वारा भगवा वस्त्र से सम्मानित कर सनातन धर्म के प्रति अपनी संस्कार याद रखने का प्रतीक चिह्न दिया। दिशा श्री के पिताजी बिहार सरकार के शिक्षक एवं माताजी कोचिंग संचालिका है। उज्जवल भविष्य की विहिप परिवार कामना करते हैं। सम्मानित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सह उत्तर बिहार के ट्रस्ट मंत्री शिव शंकर तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, प्रखंड सह मंत्री नवीन कुमार सहित विहिप के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
thanku i am not able to write in russian language