बनमनखी विधानसभा के जानकीनगर मे भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
संपादित (edited by): रजत रंजन
फोटो साभार: बिट्टू कुमार

बनमनखी (पूर्णिया) – बनमनखी विधानसभा के जानकीनगर मंडल की भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, बनमनखी विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, बनमनखी विधानसभा प्रभारी विजय राय, विधानसभा संयोजक अजय सिंह, जिला प्रवक्ता दिलीप झा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव एवं मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा द्वारा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। नवगठित जानकीनगर मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक थी। मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख, मंडल कार्यसमिति सदस्यों एवं बूथ अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष एवं विधायक कृष्ण कुमार ऋषि से परिचय करवाया। सभी कार्यकर्ताओं को माननीय विधायक श्री ऋषि ने माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रवक्ता दिलीप झा ने बूथ सशक्तिकरण पर और बनमनखी ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बी एल ए 2की भूमिका पर विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी एन डी ए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान और उनके विकास के लिए कार्य किया है। हमलोग उन्हीं विकास कार्यों को लेकर पार्टी के निर्देश के अनुसार एक एक घर जाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने बीस वर्षों के कार्यकाल में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि जब आप लोगों के आशीर्वाद और प्रयास से मैं पहली बार विधायक बना था और गांवों में सड़कों का नामोनिशान नहीं था। किसी-किसी टोले मुहल्ले में बिजली थी और वो कब आती थी और कब जाती थी किसी को पता नहीं था। आज मैंने लगभग सड़कों और बिजली की समस्या से अपने विधानसभा वासियों को मुक्त कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में नये पुराने लगभग एक सौ सड़कों का कायाकल्प होगा। घरों में बिजली पहुंचाने के बाद अब खेतों की बारी है उसे भी बहुत जल्द पूरा करना है। अन्त में जन गण मन राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, विधानसभा प्रभारी विजय राय, विधानसभा संयोजक अजय सिंह, जिला प्रवक्ता दिलीप झा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा, जानकीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, बनमनखी ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री अश्विनी भार्गव, आनंद चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, चंदेश्वरी राम, सुभाष चंद्र साह, विजय साह, तपेश कुमार जी, नितेश कुमार, पशुपति पासवान, प्रिंस कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहा श्रुति झा, श्रीमती गुंजन देवी आदि उपस्थित थी।