रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक आया सामने
Written by Pooja Singh
Edited by Sadhana Bhushan.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक, एक्टर के 40वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने शेयर कर दिया है जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर छा गया। ‘धुरंधर’ के पहले वीडियो में आप रणवीर का लुक देख दंग रह जाएंगे।

फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह बहुत खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में उनकी प्रेमिका के रूप में एक्ट्रेस सारा अर्जुन की भी पहली झलक देखने को मिली। फर्स्ट लुक वीडियो में सारा की कुछ ही झलकियां दिखाई गई हैं और उनमें से ज्यादातर रणवीर के साथ उनके रोमांटिक सीन हैं। इसमें सारा अर्जुन का मॉडर्न लुक देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है और लोगों को रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।

धुरंधर’ के पहले वीडियो के बाद से लोग रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की उम्र को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर 6 जुलाई, रविवार को 40 साल के हो गए। वहीं दूसरी ओर, सारा है, जिनका जन्म 18 जून, 2005 को हुआ था। ऐसे में वह वर्तमान में 20 साल की हैं। सारा और रणवीर की उम्र में बीच 20 साल का अंतर है। हालांकि, सारा अर्जुन और रणवीर सिंह दोनों ने अभी तक अपनी उम्र के अंतर के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दे कि साउथ के मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन एक पॉपुलर स्टार किड हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली है।
सोर्स – एनडीटीवी