EPFO लाभार्थियों को मिली नई सौगात, अब मिलेगा 8.25 प्रतिशत ब्याज

28 फरवरी को EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक हुई। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई बैठक। फरवरी 2024 में EPFO ने 2023-2024 के लिए ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ा कर 8.15 से 8.25 कर दिया है।

केंद्र ने प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को वित्त वर्ष 2025 में PF का एलान किया है। जिससे प्राइवेट सेक्टर में काम करनेवाले लगभग 7 करोड़ लोगों को फायदा होगा। साथ ही उन्हें ब्याज दर बढ़ोतरी का भी फायदा मिलेगा। शनिवार को केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दी है।
साभार: आज तक
रिपोर्ट: अभिषेक ठाकुर