Bringing Today's Stories and news to Your Screen

News

gaziyabaad ke loni bank me gard ne ki hatya

Agar aap kisi bde sansthan menmanegar hai or kisi karmchari ko chuutti dene me kr rhe hain aanakani to ho jaaye savdhan..kyunki bihar ke mokama ke bank manager ko bank guard ne bas isliye goli maari kyunki wo chhutti dene se inkaar kar raha tha।

गाजियाबाद के लोनी में सनसनीखेज वारदात, बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दिया गई।

उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बैंक के सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर अभिषेक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक अभिषेक शर्मा मूल रूप से बिहार के मोकामा के रहने वाले थे।

उन्होंने वर्ष 2016 में बैंक पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी मेहनत से मैनेजर के पद तक पहुंचे थे।घटना के पीछे छुट्टी को लेकर हुआ विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गार्ड ने छुट्टी मांगी थी, लेकिन मैनेजर द्वारा उसे मंजूरी नहीं दी गई।

इसी के साथ गार्ड अपनी सैलरी से 4000 रुपये कटने को लेकर भी नाराज था। इन दोनों बातों को लेकर उसके मन में पहले से ही आक्रोश था, जो घटना के दिन अचानक हिंसक रूप में सामने आ गया।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गार्ड ने गुस्से में आकर बैंक के अंदर ही मैनेजर पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से बैंक में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।घटना के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।इस घटना ने एक परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने अपनी मां से अप्रैल में घर आने का वादा किया था, जो अब कभी पूरा नहीं हो सकेगा। उनके पीछे दो साल की एक छोटी बेटी और गर्भवती पत्नी है। घटना की खबर मिलते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गईं।यह दर्दनाक घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कार्यस्थल पर छोटे-छोटे विवाद और तनाव अगर समय रहते सुलझाए न जाएं, तो वे कितने भयानक परिणाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *