गूगल क्रोम उपयोगकर्ता को सरकार की चेतावनी
Writer Abhishek Yadav…Picture credit goes to google. Edited by Sadhana Bhushan…
गूगल क्रोम उपयोगकर्ता को सरकार ने उच्च स्तरीय जांच चेतावनी दी है। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) गूगल क्रोम उपयोगकर्ता के लिए निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार डेस्कटॉप उपयोगकर्ता के लिए उच्च स्तरीय सिक्योरिटी रिश्क की बात की है। इस कारण डेस्कटॉप में क्रोम का उपयोग करते वक्त उपयोगकर्ता का पीसी एक्सेस हैकर्स के नियंत्रण में आ सकता है। CERT-In ने क्रोम की इस समस्या को उच्च स्तरीय रिश्क की श्रेणी में रखा है।

CERT-In ने 16 मई को यह निर्देश जारी किया था। दिए गए निर्देश में एजेंसी ने बताया था कि क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन के आर्बिटरी कोड में दिक्कत पाई गई है, जिसके कारण हैकर्स को सिस्टम का एक्सेस मिल सकता है। इसलिए, सभी डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को क्रोम के नए वर्जन के साथ हमेशा अपडेट करने को कहा गया है।
वर्तमान में क्रोम के पुराने वर्जन में ये समस्या आ रही है। क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन 136.0.7103.113 या इससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल करना सुरक्षित है। गूगल ने क्रोम के 136.0.7103.113 वर्जन में इस समस्या को फिक्स कर दिया है।
अपडेट करने के निर्देश
- सबसे पहले क्रोम को डाउनलोड कर डेस्कटॉप में लॉन्च करें।
- इसके बाद दाहिने तरफ दिए तीन डॉट पर क्लिक करके सेटिंग में जाएं।
- सेटिंग में सबसे नीचे About Chrome का ऑप्शन मिलता है। उस पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़र अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा। वहां से अपडेट करें।
क्रोम अपडेट करने के बाद फिर से री-लॉन्च करें।
साभार: ख़बर इंडिया टीवी …..