IIFA Awards 2024:

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान सहित इन सितारों को मिला अवार्ड
आईफा अवार्ड्स 2024 इस समय अबू धाबी में चल रहा है। अवॉर्ड समारोह में हिंदी सिनेमा जगत के सितारों ने शिरकत की है। आईफा अवॉर्ड्स 2024 का खूब क्रेज देखने को मिला। इस अवॉर्ड समारोह में किसे कौन सा अवॉर्ड मिला, विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। वही आईफा अवॉर्ड में स्टेज पर अभिनेता शाहरुख खान ने विक्की कौशल के साथ होस्टिंग की कमान संभाली। अब इसी कड़ी में हम आपको बताते है कि इस साल यानी 2024 की बेस्ट फिल्म कौन सी थी और किस अभिनेता – अभिनेत्री को पुरस्कार मिला।

बेस्ट फिल्म: एनिमल – भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा

बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल
बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान फिल्म जवान के लिए मिला।

बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर – एनिमल
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आजमी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल: बॉबी देओल फिल्म एनिमल के लिए मिला।

वैसे बता दें कि साउथ सिनेमा भी पीछे नहीं है। अवॉर्ड नाइट के पहले दिन ऐश्वर्या राय और मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन छाई रही, लेकिन रजनीकांत की जेलर भी पीछे नहीं रही। साउथ में अवॉर्ड्स को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम कैटेगरी में अलग अलग डिवाइड कर सेलेब्स को सम्मानित किया गया है।
तमिल सिनेमा की बेस्ट फिल्म – जेलर
बेस्ट फिल्म डायरेक्टर- मणि रत्नम – पोन्नियिन सेल्वन 2
बेस्ट एक्ट्रेस – ऐश्वर्या राय- पोन्नियिन सेल्वन 2

बेस्ट एक्टर – विक्रम चियान – पोन्नियिन सेल्वन 2
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सहासरा श्री – चिट्ठा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – जयराम – पोन्नियिन सेल्वन 2
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल – एस. जे. सुर्या – मार्क एंथनी
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए. आर. रहमान – पोन्नियिन सेल्वन 2
वही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेस्ट फिल्म का अवार्ड दसारा को मिला
बेस्ट फिल्म डायरेक्टर- अनिल रविपुड़ी – भाववंत केसरी जबकि बेस्ट एक्ट्रेस – मृणाल ठाकुर – हाय नन्ना
बेस्ट एक्टर – नानि – दसारा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वरलक्ष्मी सरथकुमार-वीरा सिम्हा रेड्डी (गॉड ऑफ मासेज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – ब्रह्माननदम – रंगा मारतंडा
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल – शाइन टॉम चाको – दसारा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – हेशम अब्दुल वहाब – हाय नन्ना।
Written by Pooja Singh