मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने से चूक गई भारत की नंदनी
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: इंडिया टीवी
फोटो साभार: गूगल, Instagram

मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले 31 मई को तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेमिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने से चूकक्स प्रदर्शनी सेंटर में हुआ। जहां थाईलैंड की 21 साल की मॉडल ओपल सुचाता ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने भारत को रिप्रेजेंट किया। ऐसे में ग्रैंड फिनाले के मौके पर हर किसी की निगाहें नंदिनी पर ही टिकी हुई थीं। हालांकि, इस बार भारत का ये सपना टूट गया।

दरअसल, 72वें मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 तक जगह बनाने में सफल रहीं, लेकिन टॉप 2 से बाहर हो गईं। मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप 2 में मिस फिलीपींस और मिस थाईलैंड एशिया ने अपनी जगह बनाई। बता दे कि, भारत में पहली बार साल 1966 में मिस वर्ल्ड का ताज रीता फारिया के सिर पर सजा था।



वहीं इससे पहले नंदिनी गुप्ता टॉप चार कॉन्टिनेंटल विनर में से एक थीं। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज सेगमेंट में बाकी हसीनाओं को जबरदस्त टक्कर देने के बाद यह स्थान हासिल किया था। इसके बाद भारत की नंदिनी गुप्ता का सामना अन्य तीन यूरोप से जैस्मीन गेरहार्ट (मिस आयरलैंड), अफ्रीका से सेल्मा कामन्या (मिस नामीबिया) और अमेरिका और कैरिबियन का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑरेली जोआचिम (मिस मार्टिनिक) से हुआ था। जिसके चलते नंदिनी गुप्ता टॉप 2 में जगह नहीं बना पाईं और उनका 72वीं मिस वर्ल्ड खिताब का सपना टूट गया।

वहीं कल्चरल परफॉर्मेंस में जहां सभी देशों के प्रतियोगियों ने अपने-अपने नृत्य पेश किए। वहीं नंदिनी ने पारंपरिक गिद्दा नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, 21 साल की नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की हैं जो 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने से चूक गईं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका मिला। नंदिनी इस बार भारत को मिस वर्ल्ड का 7वां ताज दिलाने में असफल रहीं।