इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को पुलिस ने किया अरेस्ट
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: इंडिया टीवी हिंदी
फोटो साभार: गूगल

कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अरेस्ट किया है। शर्मिष्ठा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अरेस्टपनोली की गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अपनी गिरफ्तारी के तरीके को लेकर डेमोक्रेसी पर सवाल उठा रही है। वीडियो में वो गिरफ्तारी के बाद रोती भी नजर आ रही है। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोप है कि शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने एक विशेष धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने शर्मिष्ठा और उसके परिवार को नोटिस भेजा, लेकिन वे फरार हो गए।

वहीं दूसरी ओर विवादित वीडियो अपलोड होने के बाद शर्मिष्ठा को तरह-तरह की धमकियां मिलने लगीं। जिसके बाद उसने वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, शर्मिष्ठा पनोली पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। वह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी है। वहीं शर्मिष्ठा के फॉलोवर्स में एक पाकिस्तान से भी है। इस पाकिस्तानी फॉलोअर ने पहलगाम हमले के बाद शर्मिष्ठा से सवाल पूछा था। साथ ही पहलगाम हमले के आतंकियों का बचाव कर रहा था।

पाकिस्तान के इस यूजर का जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने 14 मई 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने बॉलीवुड एक्टरों की चुप्पी को लेकर एक विशेष धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद वो विवादों में घिर गई थी। जहां पुलिस ने इन विवादों के बाद एक्शन लेते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया है।