जाने लाबुबू डॉल का खौफनाक रहस्य
Written by Pooja Singh
Edited By Sadhana Bhushan
source – Amar Ujala
आजकल सोशल मीडिया पर एक गुड़िया बहुत सुर्खियों में है, जिसका नाम है लाबुबू डॉल है। यह डॉल दिखने में थोड़ी अलग और अजीब सी है। इसी वजह से कुछ लोग इसे देखकर डर गए और इसे “शैतानी डॉल” कहने लगे। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यह डॉल एक प्राचीन राक्षस से जुड़ी हुई है और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। लेकिन क्या यह बात सही है या सिर्फ एक अफवाह? इसके बारे में आगे हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

इस डॉल का एक ट्रेंड चल रहा है। अब तक कई एक्टर्स, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स आपको लाबुबू डॉल खरीदते हुए, इसके बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक कई एक्टर्स लाबुबू डॉल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। सभी के बैग पर यह गुड़िया दिखाई दे रही है। बल्कि कई के पास तो एक नहीं बल्कि लाबुबू डॉल का पूरा कलेक्शन दिखाई दे रहा है।

बता दे कि, इस डॉल को लेकर डर तब शुरू हुआ जब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उस वीडियो में लाबुबू डॉल को एक डरावनी इमेज के पास दिखाया गया था। साथ ही वीडियो में मशहूर अमेरिकी कार्टून शो ‘द सिम्पसन्स’ का एक सीन भी डाला गया था। उस सीन में एक महिला गलती से एक शैतानी गुड़िया खरीद लेती है और उसका बच्चा परेशान हो जाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने मान लिया कि लाबुबू डॉल भी किसी बुरी ताकत से जुड़ी हुई है। देखते ही देखते यह सोच इंटरनेट पर फैल गई।

अब आपको इसकी असली कहानी बताते हैं। लाबुबू डॉल को 2015 में एक कलाकार कासिंगलुंग ने बनाया था। यह डॉल एक कहानी ‘द मॉन्स्टर्स’ का हिस्सा है। इस कहानी में लाबुबू को एक शरारती, नटखट लेकिन अच्छे दिल वाली परी जैसी कैरेक्टर के रूप में दिखाया गया है। यह डॉल बच्चों और खिलौनों के शौकीनों के लिए बनाई गई थी।
सोर्स – अमर उजाला