Bringing Today's Stories and news to Your Screen

News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने दुनिया को कहा अलविदा

*झारखंड के गलियों से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।शिबू सोरेन को किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।बता दें कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम रांची पहुंचेगा, कल विधानसभा में दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही कल शाम रामगढ़ के नेमरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा, नेमरा गुरुजी का पैतृक गांव और जन्मस्थान है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘आज मैं खाली हाथ हूँ। गुरुजी ने न केवल झारखंड में, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए अनगिनत लड़ाइयाँ लड़ीं। उनकी कमी हमेशा खलेगी।’वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सोर्स – जागरण

Written by pooja Singh

source Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *