करिश्मा कपूर के पूर्व पति ने दुनियां को कहा अलविदा
रिपोर्ट: पूजा सिंह
साभार: एनडीटीवी
फोटो साभार: गूगल

हिंदी सिनेमा जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दअरसल, सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आज यानी 12 जून को इंग्लैंड में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह अपना फेवरेट गेम पोलो खेल रहे थे। संजय कपूर ना सिर्फ एक सफल कारोबारी थे, बल्कि एक पोलो खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने अपने जुनून और प्रतिभा से कई लोगों का दिल जीता था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय कपूर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

संजय ने खेल रोकने का अनुरोध किया और मैदान से बाहर गए, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय कपूर के निधन पर लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने लिखा, ‘संजय कपूर के निधन पर बहुत दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं…ओम शांति।’


वहीं अब उनका एक पोस्ट काफी वायरलहो रहा है जो उनकी मौत से तीन दिन पहले का है जिसे देखने के बाद लग रहा है कि संजय कपूर को अपनी मौत का पहले ही आभास हो गया था।

बता दे कि, संजय कपूर का साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से उनकी शादी हुई थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया। इस जोड़े के दो बच्चे हैं।
वहीं तलाक के बाद, संजय कपूर ने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की थी।