Karna vs Arjun- Who was Best?

कर्ण, अर्जुन से बड़ा योद्धा था, झूठ। लाखों दफा हमें यह झूठ पढ़ाया गया, बताया गया और मानते चले गए। कुछ उदाहरण महाभारत लेते हैं और इस झूठ को खत्म करते हैं :-

स्वयंवर पर्व में लिखा है कि यहाँ पर कर्ण और अर्जुन का भिड़ंत होता है और इसमें अर्जुन कर्ण पर भारी पड़ता है और कर्ण अर्जुन के उस बल से इतना डर जाता है कि बीच में ही युद्ध छोड़ देता है।

वन पर्व में लिखा गया है कि गांधार पर दुर्योधन अपनी सेना के साथ आक्रमण करता है और उसमें कर्ण भी शामिल होता है, लेकिन होता क्या है, पासा पलट जाता है उल्टा और दुर्योधन को बना लिया जाता है बंदी। ये देखकर कर्ण वो व्यक्ति होता है जो रथ से झलांग मारता और वहां से भाग जाता है। अगर दुर्योधन का सच्चा मित्र कर्ण होता तो वह उस वक्त भागता नहीं। उसके बाद क्या होता है कि कौरवों की सेना पांडव की सेना के पास जाती है फिर पाण्डवों की मदद से (जिसमें अर्जुन भी शामिल था) दुर्योधन को छुड़ाया जाता है।

- कर्ण पर्व में ये लिखा गया है कि, कई बार हमें कहा गया या सुनने को मिला है कि अर्जुन ने निहत्थे कर्ण पर वार किया और उसे मार दिया, ग़लत। कर्ण ने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र चलाया था, ब्रह्मास्त्र को अर्जुन से काटा और फिर वार नहीं करना चाहते थे अर्जुन कर्ण पर, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें बताया, समझाया कि वार करो फिर अर्जुन ने वार किया, ब्रह्मास्त्र का जवाब दिया जिससे कर्ण की मृत्यु हो गई।

कई प्रकार के और भी ऐसे कई तथ्य है जैसे
- कर्ण को द्रोणाचार्य ने ब्रह्मास्त्र सीखने से इसलिए मना किया क्योंकि कर्ण अर्जुन के खिलाफ इसका इस्तेमाल करना चाहता था। इसके बाद कर्ण परशुराम जी के पास गया और ब्रह्मास्त्र सीखा। तो सूत पुत्र होने के कारण द्रोणाचार्य ने कर्ण को ब्रह्मास्त्र नहीं सिखाया, ये कहना ग़लत है।

- महाभारत में सूत आज की तरह कोई जाति नहीं था। ब्राह्मण स्त्री और क्षत्रिय पुरुष की संतान को सूत कहा जाता था। कई राजा को भी सूत कहा गया है।
- कर्ण दुर्योधन का सच्चा मित्र नहीं था। उसने केवल पांडव के खिलाफ दुर्योधन की मित्रता का फायदा उठाया।

- द्रौपदी को वैश्या कहने वाला कर्ण था। द्रौपदी को वस्त्रहरण के लिए खींच कर सभा में बुलाने वाला कर्ण था।

तो ये जो मिथ्या है न, इतने गलत, झूठ दावे जो कर्ण के पास जो पेश कर रहे हैं रश्मिरथी को पढ़कर जो एक कल्पित (Fictional) पुस्तक है, तो महाभारत पढ़िए क्यों इसमें हमें सही और सच्चाई की जानकारी मिलती है कि कौन बेहतर है, कर्ण या अर्जुन?!
साभार: @katha.kaar_
Pic Credit: AI
रजत रंजन के द्वारा
Follow me on Instagram- @therajatranjan
Follow us on Instagram- @SadhanaSources