कायस्थ महासभा में स्नेह मिलन का हुआ आयोजन, कवियों को दिया गया सम्मान
कायस्थ महासभा (पंजी.) — दिल्ली प्रांतीय समिति द्वारा पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
कर्ण कायस्थ महासभा (पंजीकृत) की दिल्ली प्रदेश प्रांतीय समिति द्वारा रविवार को आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन भारतीय सभागार में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम.एल. दास, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. आशिष नीरज, राष्ट्रीय महासचिव आनंद दास “गौतम”, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं महासचिव हिमांशु सौरभ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद गौतमनी गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम.एल. दास तथा पूर्व उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्नेह मिलन कार्यक्रम को तीन सत्रों में विभाजित कर आयोजित किया गया।—पहला सत्र — कवि सम्मेलन कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता डॉ. प्रमोद कुमार ने की। इस सत्र में आठ कवि एवं कवियित्रियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया और गांव से शहर तक की भावनाओं का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया।
कवि/ कवियत्रियों में शामिल थे—डॉ. प्रमोद कुमार, ई. विजय कुमार लाल, सुजीत कुमार, रविरंजन वर्मा “चमन”, आनंद दास “गौतम”, तृप्ति दत्ता, शीतल महेंद्र एवं प्रियारण कुमार। संचालन की भूमिका तृप्ति दत्ता और सुजीत कुमार ने निभाई। सत्र के अंत में सभी कवियों- कवियत्रियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।—
दूसरा सत्र — गृहणी महिलाओं के लिए स्वरोजगार चर्चा कार्यक्रम के दूसरे सत्र में गृहणी महिलाओं हेतु “स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों” पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। वक्ता के रूप में सी. आशिष नीरज (प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष—कैकम्स) ने महिलाओं के लिए उपलब्ध प्रमुख रोजगार विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।इस सत्र के बाद मंच पर समिति सदस्य के. के. करण ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई।-
–अंतिम सत्र — सांस्कृतिक संध्या तीसरे और अंतिम सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस सत्र में एक गायक एवं सात गायिकाओं ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से समारोह में अतिरिक्त उत्साह भर दिया।प्रमुख कलाकारों में पूनम कर्ण, रंजनी दास, चंदा चौधरी, आराधना मलिक, शांति कुमारी, स्वाति दास तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार की पुत्री संजना शामिल थीं। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
–कार्यक्रम के अंतिम सत्र में “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया गया। इसमें 1 गायक एवं 7 गायिकाओं ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिकाओं में पूनम कर्ण, रंजनी दास, चन्दा चौधरी, आराधना मलिक, शांति कुमारी, स्वाती दास और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष की प्रख्यात चिकित्सक डॉ. संजना लाल तथा उनके धर्मपति श्री अनुपम लाल ने अपनी सामूहिक गायन प्रस्तुति द्वारा उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इस सत्र का संचालन दिल्ली प्रदेश महासचिव हिमांशु सौरभ ने किया। अंत में सभी गायक एवं गायिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम.एल. दास द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में के के एमस झारखंड प्रदेश सचिव अमरनाथ लाल राय, कैकेम्स के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार जी, संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुमार नीलम तथा सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।
