लार्ड स्वराज पॉल का हुआ निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना
written by Abhishek Thakur
*लॉर्ड स्वराज पॉल का हुआ निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना* गुरुवार शाम को ब्रिटेन के उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन हो गया। उनका जन्म भारत में हुआ था। वो 94 वर्ष के थे। कुछ समय पूर्व हीं अस्वस्थता के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना भी व्यक्त की। पॉल ब्रिटिश कंपनी कपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पॉल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि स्वराज पॉल के निधन से बहुत दुखी हूं। ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में उनके योगदान के साथ ही भारत से घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।साभार: टीवी 9 भारतवर्ष